चंद्र ग्रहण और प्रेगनेंसी को लेकर डर क्यों?
नमस्कार दोस्तों, मैं डॉ. प्रियंका देशवाल, आपकी फ्रेंडली ओबी गायनी।
जब से यह खबर आई है कि 7 सितंबर को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है, तब से मुझसे OPD में, DMs में और कमेंट्स में एक ही सवाल पूछा जा रहा है—क्या चंद्र ग्रहण प्रेग्नेंसी में नुकसानदेह है?
इसीलिए यह वीडियो/आर्टिकल आपके सभी डाउट्स क्लियर करने के लिए जरूरी है।
YouTube Video यहां क्लिक करके देखे
चंद्र ग्रहण की डिटेल्स और टाइमिंग्स
- शुरू: 7 सितंबर रात 9:57 बजे
- चरम: 11:00 से 12:22 बजे तक (टोटल ब्लड मून)
- समाप्त: 8 सितंबर सुबह 1:26 बजे
- पेनम्ब्रल फेस: ग्रहण शुरू होने से 1 घंटा पहले और बाद तक
- विज़िबिलिटी: यह ग्रहण पूरे भारत में और दुनिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा।
प्रेग्नेंसी और चंद्र ग्रहण: डर और सवाल
कई प्रेग्नेंट महिलाएं डर रही हैं कि ग्रहण का असर मां और बच्चे पर बुरा हो सकता है।
- बड़े-बूढ़ों से सलाह मिल रही है।
- न्यूज़ चैनलों पर तरह-तरह की बातें दिखाई जा रही हैं।
- फोन और मैसेज से डर बढ़ रहा है।
👉 आप लोगों को भी क्या-क्या सलाहें दी गई हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।
पारंपरिक मान्यताएं (Traditional Beliefs)
हमारे कल्चर में चंद्र ग्रहण और प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ मान्यताएं बहुत प्रचलित हैं:
- सूतक काल और ग्रहण की अवधि में कुछ भी खाना-पीना मना है।
- बाहर नहीं निकलना चाहिए ताकि ग्रहण की छाया न पड़े।
- ग्रहण की "हानिकारक किरणें" मां और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- माना जाता है कि बच्चा शारीरिक रूप से विकलांग भी हो सकता है।
- तेज औजार (चाकू-छुरी आदि) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- इस समय दान-पुण्य, भजन, पूजा और ध्यान शुभ माना जाता है।
- कई लोग मानते हैं कि प्रेग्नेंट महिला को सोना नहीं चाहिए।
👉 सच बताऊं तो ये सारी सलाहें मुझे भी मेरे प्रेग्नेंसी टाइम में दी गई थीं।
मेडिकल साइंस की राय
अब जानते हैं कि इनमें से कौन-सी बातें साइंस के हिसाब से सही हैं और कौन-सी नहीं:
-
बिना खाए-पिए रहना हानिकारक है
- प्रेग्नेंसी में कैलोरी और पानी की ज़रूरत ज्यादा होती है।
- 12 घंटे तक भूखे-प्यासे रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
- डॉक्टर की सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।
-
रेडिएशन का खतरा नहीं
- चंद्र ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है।
- इसमें कोई हानिकारक रेडिएशन नहीं निकलता।
- हां, नंगी आंखों से ग्रहण देखना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।
-
आराम और नींद जरूरी है
- प्रेग्नेंसी में आराम रोकना बिल्कुल गलत है।
- मां और बच्चे की सेहत के लिए पर्याप्त रेस्ट जरूरी है।
-
दान, पूजा और मेडिटेशन फायदेमंद
- मानसिक शांति मिलती है।
- स्ट्रेस कम होता है।
- यह पूरी तरह व्यक्तिगत आस्था पर निर्भर करता है।
मेरा व्यक्तिगत अनुभव (Personal Experience)
जब मैं खुद प्रेग्नेंट थी और चंद्र ग्रहण लगा था, तब मैंने:
- खाना-पीना बंद नहीं किया।
- आराम किया और सोई भी।
- दादी की सलाह पर तुलसी डालकर खाना खाया।
- श्रद्धा से नारियल अपने पास रख लिया।
👉 इससे मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ और अनुभव पॉजिटिव रहा।
निष्कर्ष
- चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इसमें कोई हानिकारक रेडिएशन नहीं होता।
- प्रेग्नेंसी में भूखे-प्यासे रहना और रेस्ट रोकना खतरनाक है।
- धार्मिक आस्था और परंपरा आपकी व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन अपनी और बच्चे की सेहत को खतरे में न डालें।
- डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।